Share This Click On Below

Indian Army Agniveer Bharti Rally इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती रैलियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जानें एमपी में क्या रहेगा भर्ती रैली का शेड्यूल. इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए मध्य प्रदेश में इन तारीखों पर इन जिलों में आयोजित होगी रैलीइंडियन आर्मी में भर्ती के लिए मध्य प्रदेश में किन तारीखों पर किन जिलों में आयोजित होगी रैली, जानिए

Join whatsapp GroupClick Here
Indian Army Agniveer Bharti Rally:
Indian Army Agniveer Bharti Rally:

MP Agnipath Rally Dates 2022: भारतीय सेना (Indian Army Recruitment 2022) में शामिल होने के लिए आयोजित होने वाली अग्निवीर रैलियों (Agniveer Rally Under Agnipath Scheme) का शेड्यूल कुछ समय पहले जारी कर दिया गया है. इन रैलियों का आयोजन हर राज्य में हो रहा है. आज बात करते हैं एमपी यानी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Agnipath Scheme Recruitment Rally) की. यहां पर अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किन तारीखों पर हो रहा है और किस तारीख में किस जिले में रैली (Agniveer Recruitment 2022) आयोजित की जाएगी. आइये जानते हैं पूरा शेड्यूल डिटेल में.

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भोपाल का शेड्यूल जारी हो गया है। इंडियन आर्मी के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 10 जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

Indian Army Agniveer Bharti Rally किस शहर में कब होगी रैली –

मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के विभिन्न जिलों में रैलियों का आयोजन इन तारीखों पर किया जाएगा. यहां आप जिलेवार सूची और पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.   

महू – 01 सितंबर 2022 से 10 सितंबर 2022

जबलपुर – 15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022

ग्वालियर – 07 अक्टूबर 2022 से 16 अक्टूबर 2022

जबलपुर (महिलाओं के लिए) – 19 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022

भोपाल – 27 अक्टूबर 2022 से 6 नवंबर 2022

इस वेबसाइट से करें अप्लाई –

इन रैलियों में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए आपको इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – joinindianarmy.nic.in रैलियों में भाग लेने से संबंधित सारी जानकारी और परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

Indian Army Agniveer Bharti Rally इतने कैंडिडेट्स की होगी भर्ती –

भारतीय सेना में पहले चरण में 25,000 अग्निवीरों की भर्ती होगी. इन्हें चार साल के लिए सेवा का अवसर दिया जाएगा. इसके बाद इनमें से 25 फीसदी को परमानेंट कर दिया जाएगा. डिटेल्स जानने के लिए नोटिस देखें.

भोपाल के लिए भर्ती रैली विदिशा -सीहोर में आयोजित होगी। इसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सागर, होशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़, हरदा जिले के उम्मीदवार शामिल होंगे। यदि आप अभी आवेदन करना चाहते हैं तो इसी पेज पर थोड़ी नीचे की ओर आपको अग्निवीर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन मिल जाएगा। जिस पर क्लिक करके आप तत्काल ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइल कर सकते हैं एवं सभी संबंधित सवालों के उत्तर भी जान सकते हैं।

Join whatsapp GroupClick Here
Share This Click On Below

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from naukarijobnj.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading